Weather Update: अरब सागर में चक्रवात बना, गुजरात, राजस्थान को खतरा, MP के उत्तर पूर्वी भाग में व्यापक वर्षा, दिल्ली में आज तेज बारिश

533

Weather Update: अरब सागर में चक्रवात बना, गुजरात, राजस्थान को खतरा, MP के उत्तर पूर्वी भाग में व्यापक वर्षा, दिल्ली में आज तेज बारिश

 

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

 

 

गुजरात के पास अरब सागर में बादलों का समूह कल शाम से चक्रवात में बदल गया है। अभी यह पूर्ण आकार भी नहीं है, लेकिन इसकी दिशा अरब सागर से पाकिस्तान होते हुए भारत के राजस्थान में मुड़ सकती है। 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शुरू हुआ यह चक्रवात बहरहाल 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में आ गया है। उधर भारत के उत्तरी भाग में पश्चिम दिशा से आ रहे बादल कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली के रास्ते तेज बारिश करते उतरेंगे। जिसके चलते चक्रवात का प्रभाव अगले 48 घंटे में राजस्थान की ओर मुड़ने की संभावना है। बहरहाल चक्रवात का असर गुजरात के उत्तर – पश्चिम दिशा में हो सकता है।

 

मध्य प्रदेश में पूर्वी दिशा से मानसून का आगमन जारी है। आज प्रदेश के पूर्वी भाग में व्यापक वर्षा हो सकती है। दोपहर बाद उत्तरी भाग में और शाम से रात के बीच पश्चिमी भाग में इसका असर देखने को मिल सकता है। चक्रवात के प्रभाव से मध्य प्रदेश में भी अगले 48 से 72 घंटे में भारी बारिश हो सकती है।

भारत के उत्तर – पूर्व दिशा से बादल बिहार और पूर्वी राज्य की ओर टर्न लेते हुए बंगाल की खाड़ी के मानसून के साथ उड़ीसा छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक से महाराष्ट्र की तरफ चल रहे हैं। आज महाराष्ट्र में धूप खिलेगी और दोपहर बाद बारिश की संभावना रहेगी।