Weather Update: चाइना में चक्रवात- दक्षिण राज्यों में होगी बारिश,MP में रातें ठंडी,उत्तर पश्चिम से मानसून विदा, पूर्वी भाग में बारिश

10 दिन बाद से उत्तर भारत में गिरने लगेगी हल्की बर्फ

438

Weather Update: चाइना में चक्रवात- दक्षिण राज्यों में होगी बारिश,MP में रातें ठंडी,उत्तर पश्चिम से मानसून विदा, पूर्वी भाग में बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

 

अगले 10 दिन बाद से भारत के उत्तरी भाग कश्मीर में बर्फबारी का आलम शुरू हो जाएगा। लद्दाख में तो अभी भी हल्की बर्फबारी चल रही है, लेकिन भारत के उत्तर पश्चिम भाग से आ रहे इस मौसम के पहले विक्षोभ से कश्मीर में भी 10 दिन बाद बर्फबारी का आलम शुरू हो सकता है, जिससे तापमान में एकदम से गिरावट दर्ज की जाएगी। क्योंकि बादल पश्चिम से पूर्व की ओर जायेंगे, इसलिए अभी ठंड का असर भारत के शेष भागों में एकदम से नहीं पड़ेगा।

 

कई प्रदेशों में रात्रि ठंडी रहेगी लेकिन दिन में तापमान हल्का उछाल मारता रहेगा।

 

भारत के उत्तर पूर्व में चक्रवाती बादलों का घेरा अभी भी कई राज्यों में बारिश कर रहा है। इसके चलते उत्तर पूर्वी राज्यों, बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल, झारखंड, उड़ीसा में कई जगह अच्छी बारिश की संभावना है।

 

मध्य प्रदेश के पूर्वी भाग में बारिश की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम भाग में हल्के बादल छाए रहेंगे। शेष मध्य प्रदेश में उत्तर पश्चिम से मानसून विदा हो चुका है।

 

इसी तरह गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में मानसून विदा हो चुका है। यहां दिन के तापमान में बढ़ोतरी बनी रहेगी।

 

भारत के दक्षिणी राज्यों में बादल छाए रहेंगे आने वाले दिनों में चीन के पास चल रहे चक्रवात का असर देखने को मिलेगा। जिससे दक्षिण के राज्यों में बारिश का माहौल रहेगा।