Weather Update: दक्षिण महासागर में चक्रवात की आहट, MP में 2 दिन ठंडक के बाद गर्मी की दस्तक

254

Weather Update: दक्षिण महासागर में चक्रवात की आहट, MP में 2 दिन ठंडक के बाद गर्मी की दस्तक

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

दक्षिण महासागर में नए चक्रवात की आहट मिली है। पिछले 5 दिनों से चेन्नई के नजदीक महासागर में बादलों का जत्था इकट्ठा हो रहा है। इनके बीच चक्रवाती हवाएं चलने से एक नए चक्रवात को जन्म मिला है। अभी इसकी गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा है, लेकिन इसकी दिशा तय नहीं है, फिलहाल यह पूर्व से पश्चिम की ओर शुरू हुआ है। अगले 48 घंटे में पता चलेगा कि किस दिशा में आगे बढ़ेगा या खत्म हो जाएगा। इसके बनने – बिगड़ने से ही दक्षिण राज्यों का मौसम निर्भर करेगा।

मध्य प्रदेश में आज और कल ठंडी हवाएं पश्चिम द्वार से चलेगी।
आगामी 7 से 10 मार्च के बीच तापमान में हल्का उतार चढ़ाव बना रहेगा, 11 मार्च से अधिकतम तापमान 39/ 40 तक पहुंचेगा। ग्वालियर और इंदौर में अधिकतम तापमान 11 मार्च से 40 डिग्री, जबकि जबलपुर में 17 मार्च से 40 डिग्री होगा। 10 मार्च से प्रदेश में न्यूनतम पारा 19/20 डिग्री होने लगेगा जो फिर बढ़कर 22 डिग्री तक पहुंचेगा।

भारत के उत्तर में पश्चिमी विक्षोभ नजदीक है लेकिन उसकी हवाएं उसे भारत के शीर्ष से गुजरेंगी, इसलिए अगले दो-तीन दिन उत्तर भारत में बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है। 10 मार्च से लद्दाख में मौसम बदलेगा और लगातार बर्फबारी होने लगेगी। यहां पश्चिमी विक्षोभ का असर जबरदस्त होगा, आंशिक असर कश्मीर में होगा जहां भी बारिश की संभावना बनेगी। जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड ठंडे बने रहेंगे।
दिल्ली में मौसम अभी ठंडा रहेगा। न्यूनतम पारा 12/13 डिग्री के आसपास चलेगा, जबकि अधिकतम 29/ 30 डिग्री रहेगा। यहां भी 10 मार्च से गर्मी अपना असर दिखाएगी।