Weather Update: दक्षिण महासागर में फिर बन रहा है चक्रवात, 5 जनवरी से MP में भारी बारिश की संभावना

उत्तर भारत में घना कोहरा जारी

2706

Weather Update: दक्षिण महासागर में फिर बन रहा है चक्रवात, 5 जनवरी से MP में भारी बारिश की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मौसम में बड़ा फेरबदल होने वाला है। दक्षिण भारत में चक्रवात ने पुनः जन्म लिया है, जिसके कारण दक्षिण महासागर से बादल अब केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश की ओर उठकर अगले सप्ताह याने नए वर्ष में भारी बारिश कर सकते हैं। यह बारिश की संभावना 5 जनवरी की बाद से बनने लग जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार इंदौर, भोपाल सहित दक्षिण पश्चिम भाग में भारी से भारी बारिश 9 जनवरी के आसपास हो सकती है। जबकि पश्चिमी बादलों के कारण ग्वालियर में कल से बादल छाएंगे और संभावना है एक और दो जनवरी को बारिश यहां भी हो सकती है।
मध्य प्रदेश के तापमान में उछाल और गिरावट दोनों दर्ज की जा सकती है। दक्षिण पश्चिम के बादल गर्म हवाएं देंगे जबकि उत्तर पश्चिम की हवाएं रात को ठंडक प्रदान करेगी।

दक्षिण महासागर में बना रहे चक्रवात के कारण केरल में भारी बारिश अगले 10 दिनों तक कई बार हो सकती है। इसके अलावा बादलों का रुख महाराष्ट्र, कर्नाटक के तटीय इलाकों से होकर गुजरेगा जिसके कारण मुंबई में भी 4 जनवरी के बाद लगातार बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।

इधर उत्तर भारत में कोहरे की स्थिति बुरी तरह बनी रहेगी। आज भी कई राज्यों में कोहरा था और कल भी कई राज्यों में होने की संभावना है।