Weather Update: आज समाप्त होगा कलमाएगी तूफान, फंग वोंग हुआ शक्तिशाली, MP में अगले 7 दिन तेज ठंड 

637

Weather Update: आज समाप्त होगा कलमाएगी तूफान, फंग वोंग हुआ शक्तिशाली, MP में अगले 7 दिन तेज ठंड 

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत के पूर्वी समुद्रीय क्षेत्र में थाईलैंड के पास आकर आज कलमाएगी तूफान बिखर जाएगा। यह कल रात तक 185km प्रति घंटे की रफ्तार में था और अब जमीनी हिस्से में आकर कमजोर होकर 85 km में गति हुआ है, शाम तक 35 km में होकर बिखर जाएगा। चूंकि हवाएं उत्तर पूर्व की ओर चल रही हैं इसलिए यह बिखर कर चाइना की ओर बह जाएगा। इसके निचले हिस्से का असर भारत में तमिलनाडु, केरल में होगा।

दूसरा तूफान जिसका नाम फंग वोंग रखा गया है, शक्तिशाली होकर 140 km की रफ्तार में फिलीपींस के समुद्रीय क्षेत्र में होगा। इसके 11 नवंबर तक फिलीपींस के उत्तर से होकर हांग कांग से 110 की गति से गुजरना है।

मध्यप्रदेश में पश्चिमी हवाओं के असर से तापमान में आज और गिरावट आएगी। यह गिरता तापमान इंदौर, भोपाल और जबलपुर बेल्ट में अगले 7 दिन तक कंपकंपाएगा। यहां तापमान 12 से 9 डिग्री तक जाने की संभावना है।

उत्तर भारत की ठंडी हवाओं से पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, यूपी तक ठंड का असर है। राजस्थान के उत्तरी भाग में भी ठंड जा असर रहेगा। जबकि महाराष्ट्र के मुंबई में तापमान अधिकतम 32 और न्यूनतम 25 रहने की संभावना है। केवल उत्तरी भागे ठंड का असर रहेगा।