Weather Update: श्रीलंका के पास चक्रवात का उदय, भारत के दक्षिण राज्यों को खतरा, आज से MP में छाएंगे बादल

2939
Weather Update

Weather Update: श्रीलंका के पास चक्रवात का उदय, भारत के दक्षिण राज्यों को खतरा, आज से MP में छाएंगे बादल

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

श्रीलंका के पास चक्रवात बनने का खतरा उमड़ रहा है। चक्रवात 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से श्रीलंका की ओर अग्रसर है जिसके बादलों का प्रवाह भारत में दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर है। इससे तमिलनाडु, केरल में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अंदेशा है जबकि असर कर्णाटक, आंध्रा और तेलंगाना तक होगा। बादलों का फैलाव महाराष्ट्र, ओडिसा तक रहेगा।

Also Read: Fire Accident : कूलर गोदाम में भीषण आग, अंदर सो रहे गार्ड की मौत, 2 दुकानें भी जली!

मध्य प्रदेश में आज से दक्षिण-पश्चिम दिशा से बादलों का प्रवेश होगा। अगले चार दिन तक प्रदेश के उत्तरी भाग को छोड़कर बादल छाने का क्रम चलेगा। 29 नवम्बर से रात के तापमान में 3 डिग्री गिरावट का अंदेशा है।

Also Read: Sagar-Damoh Road : ₹2100 करोड़ की लागत से सागर-दमोह रोड को 4 लेन बनाया जाएगा!

उत्तर भारत में पश्चिमी हवाओं का रुख शीर्ष से गुज़र रहा है इसलिए बारिश या बर्फ़बारी की सम्भावना नहीं है। लेकिन ठण्ड का प्रवाह कश्मीर, हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड में अधिक है। देहली में ठण्ड की चमक कम है, जो 28 नवम्बर से बढ़ सकती है।