Weather Update: मध्य प्रदेश में अभी भी चक्रवात कायम, तापमान में कल से 4 डिग्री उछाल

286

Weather Update: मध्य प्रदेश में अभी भी चक्रवात कायम, तापमान में कल से 4 डिग्री उछाल

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

बादलों का चक्राकार घेरा अब भी मध्यप्रदेश में कायम है। महाराष्ट्र के पश्चिम से लेकर मध्य प्रदेश के मध्य से उत्तर की ओर उठते हुए बादल वापस राजस्थान से टर्न लेकर मध्य प्रदेश में गोला बना रहे हैं। मध्य प्रदेश में आज भी बादल – बारिश की स्थिति बनी रहेगी। तापमान में उछाल आयेगा, क्योंकि पश्चिमी हवाओं संग दक्षिणी हवाओं का भी मिश्रण शुरू हुआ है। ग्वालियर में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री तो कल 37 तक जाएगा। बनिस्बत इंदौर में आज गर्मी से राहत रहेगी। आज 29 डिग्री के बाद कल से तापमान में 4 डिग्री उछाल आएगा। भोपाल में आज 32 तो कल 36 डिग्री तापमान हो जाएगा।

 

चक्राकार बादलों से महाराष्ट्र में उत्तर पश्चिम दिशा में बादलों का घेरा बना रहेगा। मुंबई, पुणे, नाशिक आदि में बारिश की संभावना भी रहेगी। राजस्थान के दक्षिण पूर्वी इलाकों में चक्राकार बादल घूमेंगे यहां हल्की बारिश की संभावना रहेगी। जबकि उत्तर भारत में कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल में बारिश बर्फबारी की संभावना रहेगी।

 

दक्षिण भारत में हवाओं का रुख दक्षिण- पूर्व से उत्तर – पूर्व में हो रहा है। बादल पूर्व दिशा से आकर तमिलनाडु से आंध्र प्रदेश उड़ीसा होते हुए उत्तर – पूर्वी राज्यों से गुजर रहे हैं। आज केरल, कर्नाटक, आंध्रा में बारिश की संभावना हल्की रहेगी। बंगाल की खाड़ी में बादलों का हुजूम अभी भी बना हुआ है।