Weather Update: चक्रवात बदलेगा भारत में मौसम का चक्र, उत्तरी पहाड़ी राज्यों में आज भारी से भारी वर्षा, MP में भी कई स्थानों पर तेज बारिश के आसार

1017

Weather Update: चक्रवात बदलेगा भारत में मौसम का चक्र, उत्तरी पहाड़ी राज्यों में आज भारी से भारी वर्षा, MP में भी कई स्थानों पर तेज बारिश के आसार

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

उत्तर -पश्चिम भारत में आज बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज और भारी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग से लेकर गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, लद्दाख और यूपी के उत्तर – पूर्व भाग में बने सिस्टम से भारी बारिश की संभावना है। सर्वाधिक बारिश पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में होगी। असर जम्मू कश्मीर तक रह सकता है।

 

पूर्वी भारत की दिशा में बंगाल की खाड़ी तक आ पहुंचा चक्रवात मौसम के नए समीकरण बनाएगा। नोंगफा नामक यह चक्रवात सीधा भारत की दक्षिण – पूर्वी दिशा में असर डालेगा। अभी यह कम रफ्तार में म्यांमार तक पहुंचेगा जबकि इसका व्यास बंगाल की खाड़ी में दबाव बना रहा है। आज शाम को ये अपने अंतिम चरण में होकर फैल जाएगा। इससे भारत के उड़ीसा, आंध्रा, तमिलनाडु में बादलों का दबाव बढ़ेगा और असर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना तक होगा।

मध्य प्रदेश में आज भी दक्षिण दिशा से बादलों का आगमन होगा जो फिर दक्षिण पश्चिम से गुजरात की ओर बढ़ेंगे। इससे खंडवा, खरगौन, बुरहानपुर, धार, झाबुआ, इंदौर, देवास, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ आदि स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। अभी राजस्थान के बादलों का असर भी प्रदेश के ग्वालियर, गुना, मंदसौर आदि इलाकों में है जहां तेज बारिश की संभावना रहेगी।