Weather Update: चक्रवाती बादलों का घेरा MP सहित 6 राज्यों में, MP में 18 मई से बारिश का दूसरा दौर

भारत पाक तनाव के बीच भारत में बादलों का अटैक

304

Weather Update: चक्रवाती बादलों का घेरा MP सहित 6 राज्यों में, MP में 18 मई से बारिश का दूसरा दौर

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच मौसमी प्रहार जारी है। पश्चिम और दक्षिण की संयुक्त हवाओं ने चार दिन पहले बादलों की जो चक्राकार स्थिति पैदा की थी, वो अभी तक चल रही है। चक्राकार बादल मध्य प्रदेश से लेकर यूपी, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र तक घेरा बनाए हुए हैं। बढ़ते तापमान के बीच बादलों की लुका छिपी आकस्मिक वर्षा भी कर रही है। वहीं दक्षिणी हवाओं संग बादल बंगाल की खाड़ी में बड़ा घेरा बनाकर चल रहे हैं, जिसकी हवाएं पूर्व से आकर उत्तर – पूर्व की ओर रुख कर रहीं हैं। इससे दक्षिणी राज्य सहित उड़ीसा, बंगाल, झारखंड से बादल पूर्वी राज्यों से बाहर होकर चाइना जा रहे हैं। इस समय पूरे भारत में बादलों का अटैक चल रहा है। बिहार में उत्तर और दक्षिण दोनों दिशाओं से बादल मिल रहे हैं।

 

मध्य प्रदेश में अभी तीन से चार दिन बादलों का घुमाव जारी रहेगा। प्रदेश के कई शहरों में अकस्मात वर्षा की संभावना बनी रहेगी। तापमान बढ़ने से उमस पैदा होगी। रुक रुक कर हवाओं का प्रवाह भी रहेगा। 18 मई से प्रदेश के आधे हिस्से में 3- 4 दिन की बारिश का दूसरा दौर शुरू हो सकता है जो दक्षिण के बादलों से मिला जुला असर कर सकता है।

 

लद्दाख में लगातार बर्फबारी जारी है। कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भी तेज हवाओं संग बारिश के आसार हैं। राजस्थान में भी चक्रवाती बादलों का असर बना हुआ है जो गुजरात से महाराष्ट्र तक फैले हुए हैं।