Weather Update : भोपाल में घना कोहरा, पारा गिरा, बारिश की संभावना!

इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश भर में तापमान 8 डिग्री से नीचे आया!

635

Weather Update : भोपाल में घना कोहरा, पारा गिरा, बारिश की संभावना!

Bhopal : मौसम के करवट बदलते ही प्रदेश भर में लोगों को इस सीजन में पहली बार कड़कड़ाती ठंड का एहसास हुआ। प्रदेश के साथी देश के कई इलाकों में कोहरे का असर दिखाई दे रहा है।

नए साल के चौथे दिन से सर्दी ने शहर में अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह भोपाल के कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है। भोपाल में विजिबिलिटी 50 मीटर रह गई है। बताया जा रहा है कि देश में दूसरे नंबर पर सबसे घना कोहरा भोपाल में है। सीजन में पहली बार राजधानी सहित इंदौर, ग्वालियर जबलपुर समेत प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे आ गया है। मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले 2 दिन तक इसी तरह का मौसम रहेगा।

 

तापमान घटकर 7.2 डिग्री हुआ

भोपाल में नए साल के दूसरे दिन से ही घना कोहरा छाया हुआ है। इसके चलते शहर का न्यूनतम तापमान घटकर 7.2 डिग्री पर आ गया है। इसके साथ ही 2 रन भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने राजधानी सहित प्रदेश के 11 स्थानों पर कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है रात में शहर का तापमान तेजी से बदला और सर्द हवाओं का ख़ौफ बढ़ गया। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजरने के बाद अब प्रदेश में उतरी सर्द हवाओं का प्रवेश हो गया है इससे ठंड बढ़ गई।

इंदौर, ग्वालियर जबलपुर समेत प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे आ गया!