Weather Update: आज दिल्ली, यूपी और बिहार में घना कोहरा, पश्चिमी विक्षोभ का असर 9 राज्यों में, 2 दिनों बाद MP में बढ़ेगा ठंड का असर

457

Weather Update: आज दिल्ली, यूपी और बिहार में घना कोहरा, पश्चिमी विक्षोभ का असर 9 राज्यों में, 2 दिनों बाद MP में बढ़ेगा ठंड का असर

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

साउथ अफ्रीका से अरब देशों और उत्तर पश्चिम से होते हुए संयुक्त विक्षोभ का असर आज अफगानिस्तान, पाकिस्तान से भारत की ओर अग्रसर है। बादलों का प्रवाह राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली तक चल रहा है जबकि आंशिक असर मध्य प्रदेश के उत्तर और यूपी के अग्र भाग तक होगा।

IMG 20251218 WA0009

दूसरी और देर रात से जमा कोहरा आज दिल्ली से यूपी और बिहार तक फैला हुआ है, जो दोपहर तक खत्म हो सकता है। इसका गहरा असर दिल्ली, यूपी के अलीगढ़, बरेली, आगरा, धनगढी, बहराइच, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बिहार के साहेबगंज, पटना और गया तक हुआ है।

मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग में आज से राजस्थान के रास्ते बादल प्रवेश करेंगे। ये ग्वालियर बेल्ट में ठंड में और इजाफा करेंगे। दो दिन बाद जबलपुर बेल्ट में कड़ाके की ठंड को बढ़ाएंगे। शनिवार से भोपाल, इंदौर क्षेत्र में भी बादल डेरा डालेंगे। तब ठंड का असर गहराएगा। वैसे दो दिन बाद बादलों का फैलाव संपूर्ण मध्य प्रदेश में होगा। बल्कि उत्तरी महाराष्ट्र, छग, झारखंड तक बादल पूर्व की ओर जाते दिखाई देंगे।

दक्षिण महासागर में तीन चक्रवात सक्रिय हैं जिससे भारत के दक्षिण में हवाओं का दबाव पूर्व से पश्चिम की ओर चल रहा है, इसलिए आज दक्षिण राज्यों में हल्के बादल रहेंगे।