Weather Update: इजिप्ट और सऊदी अरेबिया के रास्ते आ रहा विक्षोभ बढ़ाएगा ठंड!

514

Weather Update: इजिप्ट और सऊदी अरेबिया के रास्ते आ रहा विक्षोभ बढ़ाएगा ठंड!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

आनेवाले दिनों में पश्चिम दिशा से आ रहे विक्षोभ अगले दो सप्ताह में दो बार कई राज्यों में बादल – बारिश की दस्तक देंगे, हल्का असर मध्यप्रदेश में भी होगा।

बहरहाल भारत के उत्तर में ठंड का गहरा असर है और ईरान और अफगानिस्तान के पास का विक्षोभ भी शीत लहर में वृद्धि करेगा। उत्तर भारत में अभी बर्फबारी रुकी हुई है मगर हवाओं से शीत लहर जारी है। अनुमान है कि दूसरे विक्षोभ के असर से 21 जनवरी से लेह में बर्फबारी शुरू होगी। 22 से श्रीनगर और शिमला में बारिश होगी। देहली में असर 23 तक होगा।

उत्तर भारत में मौजूदा तापमान लेह में तापमान अधिकतम – 12 और न्यूनतम – 18 डिग्री, श्रीनगर में अधिकतम तापमान 01 और न्यूनतम तापमान – 10 चल रहा है। यहां झील का पानी भी जम रहा है। शिमला में अधि. तापमान 09 तो न्यून. 01 है। दिल्ली में अधि. 19, न्यून 5 डिग्री है। प्रयागराज में अधि.21 न्यून. 5 है।

मध्य प्रदेश में ग्वालियर से ठंडा जबलपुर और पूर्वी हिस्सा है। न्यूनतम तापमान क्रमशः 6 और 4 है। जबकि भोपाल में 6 डिग्री है। इंदौर में आज न्यूनतम तापमान 7 है तो कल उछाल के साथ 10 डिग्री होगा। अधिकतम तापमान आज 25 तो कल से 26 डिग्री होगा। दक्षिण पूर्व की हवाएं कल से मध्यप्रदेश के दक्षिण पूर्व हिस्से में तापमान में बढ़ोतरी कर रही है।