
पढ़ना जारी रखें
अभी भारत के दक्षिणी राज्यों केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र और तेलंगाना में पूर्वी दिशा से आ रहे मानसूनी बादलों का असर दिखाई दे रहा है जिसके चलते निरंतर बारिश हो रही है।
मध्य प्रदेश में उत्तरी भाग अभी और तपने लगेगा। संभावना है ग्वालियर भिंड मुरैना आदि में अगले 7 दिन में अधिकतम पारा 47 डिग्री तक जा सकता है। दूसरी ओर पूर्व और दक्षिण दिशा में बादलों का फैलाव है जिससे कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनती है। साथ ही आंधी और तेज हवाएं भी चलने की गुंजाइश है। यह बादल उत्तरी हवाओं और पूरी हवाओं के साथ मिलकर उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में दिखाई दे रहे हैं।