Weather Update: MP के मौसम में उतार चढाव बना रहेगा

886

Weather Update: MP के मौसम में उतार चढाव बना रहेगा

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में रात दिन के तापमान में उतार चढाव बना रहेगा। केवल ग्वालियर में रात ठंडी रहेगी जहाँ न्यूनतम पारा 8 से 10 के बीच चलता रहेगा। इंदौर में अधिकतम 29 तो न्यूनतम 12 से 14 रहेगा। भोपाल में भी कुछ ऐसा ही आलम रहेगा।

महाराष्ट्र के नगरों में दिन का तापमान बढ़ता जा रहा है। मुंबई में दिन का पारा 33 डिग्री तक चला गया है, जबकि रात का पारा 23 -24 चल रहा है। यहाँ भी हल्का बदलाव अगले सप्ताह तक राहत के तौर पर हो सकता है।

दक्षिण में चक्रवात का असर है। तमिलनाडु के तटीय इलाकों में बादल छाएंगे, शनिवार से वर्षा का दौर चलेगा। वहीँ केरल के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू होगी। तेलंगाना का हैदराबाद भी तपने लगा है। यहाँ पारा 31 तक चला गया है।