Weather Update: MP में कोहरे के बादल छाए, तापमान में उछाल, दिसंबर में पहले सप्ताह में फिर से चमकेगी ठंड 

425

Weather Update: MP में कोहरे के बादल छाए, तापमान में उछाल, दिसंबर में पहले सप्ताह में फिर से चमकेगी ठंड 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में आज बादल छाए हुए हैं जिससे कोहरे की स्थिति सुबह से बनी हुई है। बादलों का चक्र दक्षिण से महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में पश्चिम से उत्तर – पूर्व की चल रहा है। अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे। जिससे तापमान में उछाल बना रहेगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में प्रदेश में फिर से ठंड चमकेगी।

मध्य प्रदेश के उत्तर – पूर्व भाग में पश्चिमी हवाओं का प्रभाव तेज होने से यहां ठंड का असर बना रहेगा। अगले तीन से सात दिन तापमान ग्वालियर, सागर, जबलपुर आदि में और नीचे जाएगा।

उत्तर भारत में पश्चिमी हवाओं का असर बना हुआ है यहां पर दिसंबर के पहले सप्ताह में बादल पश्चिम से आकर छाएंगे जिससे 6 दिसंबर के बाद बर्फबारी शुरू हो जाएगी। असर कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी रहेगा। यहां बारिश की संभावना बनी रहेगी। पश्चिमी हवाओं के असर से पंजाब हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी में ठंड का आलम रहेगा।

भारत की उत्तर में फिलिपींस से वर्बेना नामक चक्रवात आगे बढ़ते हुए वियतनाम के नजदीक समुद्रीय क्षेत्र में पहुंचने वाला है। इसकी अधिकतम गति कल 120 किलोमीटर प्रति घंटे की हो जाएगी।

भारत के दक्षिण महासागर में बादलों का समूह दक्षिण राज्यों की तरफ बढ़ रहा है जिससे तमिलनाडु, केरल में बारिश की स्थिति बनी रहेगी।