Weather Update : MP में आज से कोहरा छाएगा, येलो अलर्ट जारी

10 दिसंबर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड की चेतावनी, पहाड़ों में बर्फ़बारी असर दिखाएगी

478
MP Weather

Bhopal : आज से प्रदेश का मौसम बदलने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण प्रदेश के तापमान में जबरदस्त गिरावट आएगी। इसका मध्यप्रदेश में भी प्रभाव देखने को मिलेगा। 10 दिसंबर के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज 8 दिसंबर से प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
8 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इससे बर्फ से ढके पहाड़ों से आने वाली हवा मैदानी इलाकों में असर दिखाएगी। इन हवाओं का असर मध्यप्रदेश में भी साफ देखने को मिलेगा। वहीं 10 दिसंबर के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।
IMD के मुताबिक आज 8 दिसंबर को प्रदेश के कई जिलों में कोहरे की शुरुआत होगी। विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। चंबल संभाग के कई जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुरैना, भिंड, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी के कई जिलों में 8 दिसंबर को घना कोहरा छाए रहेगा। जिससे ठंड बढ़ने के भी आसार जताए जा रहे