Weather Update: आधा भारत ठंड की आगोश में, तमिलनाडु में फिर बारिश के आसार, MP में ग्वालियर से अधिक ठंडा जबलपुर बेल्ट

102

Weather Update: आधा भारत ठंड की आगोश में, तमिलनाडु में फिर बारिश के आसार, MP में ग्वालियर से अधिक ठंडा जबलपुर बेल्ट

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

अरब सागर से लेकर भारत के शीर्ष तक बादलों का सफर जारी है। पश्चिमी हवाओं के प्रहार से भारत के आधे राज्यों में ठंड का आलम व्याप्त है। उत्तरी राज्यों सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, छग, बिहार, उड़ीसा, उत्तरी महाराष्ट्र तक ठंड ने पैर पसार रखे हैं। हल्का असर तेलंगाना तक भी है।

अगले सप्ताह से लेह में बर्फबारी की एक बार फिर संभावना जाग रही है। अभी पश्चिमी बादलों का असर लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल, पंजाब और उत्तराखंड तक चल रहा है। 17 दिसंबर से लेह में बर्फबारी शुरू होने की प्रबल संभावना है।

मध्य प्रदेश में उत्तर से पूर्व की ओर ठंड का क़हर चल रहा है। ग्वालियर से अधिक ठंडा जबलपुर बेल्ट हो रहा है जहां न्यूनतम तापमान 5/6 डिग्री तक जा रहा है। भोपाल इंदौर में रातें अत्यधिक ठंडी हैं। यहां ठंडी हवाओं से स्थिति बन रही है। एक सप्ताह ओर ठंड का यह रूप रहेगा, फिर बादलों के आगमन से तापमान बढ़ेगा।

तमिलनाडु में एक बार फिर बारिश की संभावना है। यहां पूर्वी दिशा के बादल दक्षिण से उत्तर पूर्व की ओर चल रहे हैं जो तमिलनाडु से लगकर गुजर रहे हैं। हालांकि पश्चिमी हवाओं का असर भी है इसलिए बादल राज्य में सीधे प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं।