
Weather Update: दक्षिण के 4 राज्यों में तेज बारिश, MP में दक्षिण -पूर्वी हिस्से में बारिश
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
भारत के दक्षिण राज्यों में इस समय बारिश का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है। तमिलनाडु के उत्तरी हिस्से से लेकर केरल के मध्य, कर्नाटक के दक्षिण और आंध्र प्रदेश में आज तेज बारिश की संभावना है।
इन राज्यों में भारत के पूर्वी इलाके में सक्रीय दो चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है। वियतनाम तक पहुंच गया चक्रवात फेंगशेन की हवाएं भारत की बंगाल की खाड़ी में बादलों को इकट्ठा कर रही है। वहीं चेन्नई के पास इन्वेस्ट 93B चक्रवात की हवाएं भी बादलों को दक्षिण राज्यों की तरफ धकेल रही है। यहां से बादल अरब सागर की ओर होते हुए महाराष्ट्र की तरफ अग्रसर हैं।
महाराष्ट्र के समुद्री तटीय हिस्सों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना रहेगी। बादल यहां से मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर – पूर्व भारत की दिशा में जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश में बादलों का प्रभाव दक्षिण- मध्य और उत्तर- पूर्वी हिस्से में चल रहा है। इसके असर से खंडवा, बुरहानपुर, भोपाल, इंदौर, महू, देवास, विदिशा, सागर, रीवा, जबलपुर आदि हिस्सों में बादलों के बहने का क्रम रहेगा, जिसके कारण कहीं-कहीं बारिश की संभावना कम – ज्यादा हो सकती है। यह स्थिति पूरे महीने रहने की संभावना है और बीच-बीच में बारिश का सिलसिला उत्तरी हिस्से को छोड़कर चलता रहेगा। ऐसा महसूस होगा कि मध्य प्रदेश में मानसून वापस आ गया है। प्रदेश के उत्तरी भाग में पश्चिमी हवाओं का जोर रहेगा यहां बादल राजस्थान से होकर यूपी की तरफ जाएंगे।ठंड का असर यहां बढ़ने लगेगा।
उत्तर भारत में आज पश्चिमी हवाओं संग बादलों का प्रभार रहेगा जिससे लद्दाख जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी/बारिश की संभावना रहेगी।





