Weather Update: हिमाचल, उत्तराखंड, UP, मुंबई, पुणे में आज भारी बारिश, MP में दोपहर बाद अच्छी बारिश के आसार

नया चक्रवात बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ा

997

Weather Update: हिमाचल, उत्तराखंड, UP, मुंबई, पुणे में आज भारी बारिश, MP में दोपहर बाद अच्छी बारिश के आसार

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत के उत्तरी भाग में हिमाचल प्रदेश से उतर रहे बादल आज उत्तराखंड और यूपी में भारी, तेज बारिश कर सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में भी कई जगह तेज बारिश की संभावना रहेगी।

उत्तरी भाग से पूर्वी भाग में चल रही बादलों की लहर से असम, अरुणाचल, बिहार, बंगाल, झारखंड के रास्ते बादल उड़ीसा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहे हैं। जबकि बंगाल की खाड़ी से तेलंगाना, आंध्रा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी बारिश का माहौल रहेगा।

मध्य प्रदेश में मौसम दोपहर बाद बनेगा। पूर्वी दिशा से बादल दक्षिण होते हुए पश्चिम की ओर आयेंगे। ग्वालियर बेल्ट में यूपी से बादल मिलेंगे। इंदौर, निमाड़ बेल्ट में आज तेज बारिश शाम तक हो सकती है।

भारत के पूर्व में नए चक्रवात की दिशा तय हो गई है। 75 km की रफ्तार से चक्रवात बंगाल की खाड़ी तक बढ़ रहा है। इससे खाड़ी के उत्तरी भाग में भारी वर्षा की संभावना है। असर उड़ीसा से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ की ओर 48 से 72 घंटों में पड़ेगा।