Weather Update: बारिश का रौद्र रूप महाराष्ट्र,आंध्रा और तेलंगाना में, UP में तेज बारिश, MP में आंशिक असर

936

Weather Update: बारिश का रौद्र रूप महाराष्ट्र,आंध्रा और तेलंगाना में, UP में तेज बारिश, MP में आंशिक असर

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

महाराष्ट्र के पश्चिमी तट पर अभी भी चक्रवात अधूरी शकल में सक्रिय है। 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार बनी हुई है। केंद्र उसका मुंबई के नजदीक है। इसलिए महाराष्ट्र के मुंबई सहित अधिकांश हिस्सों में भारी वर्षा की स्थिति सुबह से बनी रहेगी। इसके अलावा तेलंगाना और आंध्रा में भी तेज बारिश का सिलसिला बना रहेगा। तमिलनाडु के चेन्नई में आज भारी वर्षा हो सकती है। केरल में हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है।

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात में मौसम खुला रहेगा। राजस्थान में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। अगले दो दिन 44/45 डिग्री तापमान रहेगा। गुजरात में बादल रहेंगे। दिल्ली में भी बादलों से उमस का वातावरण रहेगा।

उत्तर पश्चिम से हिमाचल और उत्तराखंड के रास्ते बादल यूपी पहुंचकर मध्य क्षेत्र में सक्रिय हैं जिससे लखनऊ, प्रयागराज आदि बेल्ट में तेज वर्षा संभावित है। भारत के उत्तर – पूर्व के बादल बंगाल की खाड़ी से मुड़कर उड़ीसा से तेलंगाना, आंध्रा से कर्नाटक और महाराष्ट्र में धूम मचा रहे हैं। बहाव उनका पश्चिमी समुद्र के रास्ते पर अरब सागर तक है।

मध्य प्रदेश में आधे निचले भाग में बादल दो दिशाओं से सक्रिय हैं। ये बादल दक्षिण भाग में महाराष्ट्र से और पूर्वी भाग में उत्तर दिशा से आकर मिल रहे हैं। ताजा अनुमान है कि प्रदेश में अभी बादलों का साया बना रहेगा, बादल जमा होकर अचानक बारिश की स्थिति बनाएंगे। इसलिए 5 जून तक बादल – बारिश की स्थिति प्रदेश के आधे से ज्यादा स्थानों पर बनी रहेगी। इंदौर में अधिकतम तापमान 36/37 डिग्री, भोपाल में 37 डिग्री, ग्वालियर में 41 डिग्री रहेगा।