Weather Update: मुंबई में कल से 3 दिन भारी बारिश, MP के कई हिस्सों में दोपहर बाद बारिश

9218

Weather Update: मुंबई में कल से 3 दिन भारी बारिश, MP के कई हिस्सों में दोपहर बाद बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

Weather Update: मुंबई में कल से 3 दिन भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम पूर्वानुमान अनुसार MP के कई हिस्सों में दोपहर बाद बारिश होगी।

Weather Update:भारत के उत्तर- पूर्व में जबरदस्त मानसून का असर है। बिहार, झारखंड, बंगाल, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में आज तेज और भारी बारिश गरज बरस के साथ होने का अंदेशा है।

Weather Update: मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग को छोड़कर दक्षिण- पश्चिम और पूर्वी हिस्से में दोपहर बाद बादलों की जमावट होगी और तेज बारिश प्रभावित इलाकों में होगी। मध्य प्रदेश को बादलों की आवक उत्तर – पूर्व और दक्षिण – पूर्वी दिशा से मिल रही है। प्रदेश के उत्तरी भाग में आज बारिश की संभावना नहीं के बराबर है, क्योंकि असर केवल मध्य क्षेत्र तक रहेगा।

Weather Update: महाराष्ट्र के उत्तरी भाग से आज भारी बारिश का अंदेशा है। इसके अलावा पूरे महाराष्ट्र में तेज बारिश रुक-रुक कर हो सकती है। मुंबई सहित समुद्री तटीय इलाकों में रायगढ़ रत्नागिरी यहां पर भी भारी बारिश का अंदेशा आज और कल से है। मुंबई में तीन दिन तक कल से भारी बारिश हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी से बादल सीधे तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के उत्तरी भाग और कर्नाटक से गुजर रहे हैं। यहां भी कई हिस्सों में भारी बारिश का अंदेशा रहेगा।

Weather Update:भारत का उत्तर – पश्चिम भाग आज शांत रहेगा जहां कोई हलचल की संभावना नहीं है, बल्कि गर्मी और उमस का वातावरण छाएगा, जबकि तमिलनाडु (चेन्नई में बारिश) और केरल में हल्के बादल छाएंगे।

भारत की पूर्वी दिशा में अभी भी तीन चक्रवात सक्रिय हैं। इनमें से दो चक्रवात वियतनाम के पास प्रारंभिक अवस्था में है जबकि एक चक्रवात चीन के शंघाई है और जापान के टोक्यो के बीच समुद्रीय आकाश में सक्रिय है।

गुजरात के भी उत्तरी भाग को छोड़कर शेष भाग में बादल छाएंगे। इन सभी स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।