Weather Update: रायपुर छग में भारी बारिश, बंगाल की खाड़ी में बादलों का जमाव, रगासा के बाद नया तूफान ओपोंग!

मध्य प्रदेश में आज दोपहर बाद बादल छाएंगे

913

Weather Update: रायपुर छग में भारी बारिश, बंगाल की खाड़ी में बादलों का जमाव, रगासा के बाद नया तूफान ओपोंग!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत के दक्षिण पूर्व हिस्से में बादलों की आवक बंगाल की खाड़ी से हो रही है। कल पश्चिमी बंगाल में भारी बारिश करते हुए बादलों ने अब छत्तीसगढ़ को निशाना बनाया है। रायपुर सहित दक्षिणी भाग में आज भारी बारिश है। साथ ही पश्चिमी उड़ीसा में भी बारिश होगी और तेलंगाना तथा पूर्वी महाराष्ट्र में भी तेज बारिश की संभावना है।

 

बंगाल की खाड़ी में बादलों का जमाव बढ़ रहा है इससे अक्टूबर तक दक्षिण राज्यों में बारिश हो सकती है। जबकि अक्टूबर पहले सप्ताह तक महाराष्ट्र में भी वर्षा होगी।

 

मध्य प्रदेश में आज दोपहर बाद बादल छाएंगे। हल्की बारिश की संभावना भोपाल, इंदौर, जबलपुर और आसपास संभव है। प्रदेश में 7 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है। 27 सितंबर से 30 सितंबर तक उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना तेज होने वाली है।

 

*एक साथ दो तूफान*

भारत की पूर्वी दिशा में रगासा के पीछे फिलीपींस के समुद्र में ओपोंग तूफान भी आ रहा है।

चक्रवाती तूफान रगासा (नोंगा) 24 सितंबर को 205 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में आकर चीन के दक्षिणी भाग हांगकांग में कोहराम मचाएगा। शाम तक यह 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में बदल जाएगा इसका अंत 26 सितंबर को भारत के पास म्यांमार में होगा।

इसी के पीछे चक्रवाती तूफान ओपोंग 45 किलोमीटर की रफ्तार से मंगलवार की रात को अपनी गति बनाते हुए बुधवार को यह फिलिपींस के नजदीक पहुंच जाएगा यहां इसकी गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे प्रति किलोमीटर की रफ्तार हो जाएगी। इसका अंत 28 सितंबर को 130 किलोमीटर की रफ्तार से होगा।