Weather Update: राजस्थान में तेज बारिश, MP में 3 दिन की राहत के बाद बढ़ेगा 7 डिग्री तक तापमान 

62

Weather Update: राजस्थान में तेज बारिश, MP में 3 दिन की राहत के बाद बढ़ेगा 7 डिग्री तक तापमान 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी विक्षोभ से आज राजस्थान के पूर्वी इलाकों बीकानेर, सीकर, अजमेर, जयपुर, टोंक, अलवर आदि में तेज वर्षा ओलों संग होने की संभावना है। अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी के हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। हिमाचल, कश्मीर, उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। लद्दाख के पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी होगी।

इधर उत्तर पूर्वी भारत के अरुणाचल, मेघालय, नागालैंड में भी तेज बारिश के आसार हैं।

 

मध्य प्रदेश अब बस तीन दिन की राहत है, ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर और इंदौर में बादलों से तापमान में कमी रहेगी।कहीं कहीं बारिश की संभावना भी रहेगी। 3 दिन बाद 2 डिग्री अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, जबकि न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की घट – बढ़ रहेगी। अगले 8/9 दिनों में ही अधिकतम तापमान में 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। याने मध्य प्रदेश में 40/41 डिग्री तापमान से गर्मी की फुंफकार रहेगी।

दक्षिण राज्यों में पश्चिमी हवाओं के दबाव से बादल महासागर से बंगाल की खाड़ी की ओर मुड़ गए हैं केवल तमिलनाडु के उत्तर पूर्वी भाग में बारिश हो सकती है।

दक्षिण महासागर के पूर्वी दिशा में तीन चक्रवात सक्रिय हैं। एक ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में वैअनु 185 km प्रति घंटे रफ्तार से दक्षिण दिशा में उतरेगा और ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी भाग में मैला नामक चक्रवात 165 km की गति से ऑस्ट्रेलिया की ओर जाएगा। तीसरा चक्रवात इस दोनों चक्रवात से ऊपर उत्तरी दिशा में है जो अभी प्रारंभिक अवस्था में है।