
Weather Update: राजस्थान में भारी बारिश, लेह में तूफानी बर्फबारी, MP में 2 दिन बारिश के आसार
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
मध्य प्रदेश में आज से गर्मी ने एक ब्रेक लिया है। पश्चिमी- दक्षिणी मिश्रित बादलों से मौसम में ठंडक घुलेगी और बादल छाने से बारिश की संभावना बनेगी। अगले चार दिन तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट बनी रहेगी। अगले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की स्थिति इंदौर, भोपाल में 30/17, जबलपुर में 28/17 और ग्वालियर में 26/16 डिग्री तक तापमान जा सकता है। बारिश की संभावना पूरे प्रदेश में रहेगी, कहीं भी अचानक गरज के साथ बारिश होगी, ओले गिर सकते हैं।
पश्चिमी विक्षोभ से आज राजस्थान के पश्चिमी मध्य भाग में भारी बारिश की संभावना रहेगी। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और यूपी के उत्तरी भाग में भी बारिश होगी। कश्मीर, हिमाचल और लद्दाख की पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना बरकरार रहेगी। उत्तर भारत में अगले 3/4 दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
पश्चिमी बादलों का जाल गुजरात के उत्तरी भाग से लेकर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रा, उड़ीसा, छग, एमपी, झारखंड से लेकर उत्तर – पूर्वी राज्यों तक फैला हुआ है।
युद्ध के बीच आज ईरान में भारी बारिश के आसार हैं, वहीं उत्तरी सऊदी अरेबिया, सीरिया, तुर्की और पाकिस्तान में भी बारिश होगी।





