Weather Update: गोलाकार हवाओं का मिश्रण मानसून को कर रहा गुमराह, MP में भोपाल, इंदौर, जबलपुर बेल्ट में तेज बारिश की संभावना

405

Weather Update: गोलाकार हवाओं का मिश्रण मानसून को कर रहा गुमराह, MP में भोपाल, इंदौर, जबलपुर बेल्ट में तेज बारिश की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत में मानसून का चक्र, चक्राकार स्थिति में आ गया है। कहीं तेज हवाओं से मानसून छिन्न भिन्न अवस्था में है तो कहीं तेज बारिश का असर है, तो कहीं बादल होते हुए भी आद्रता (नमी) की कमी से बरस नहीं पा रहे हैं। अभी मानसून में ठहराव नहीं है, उसकी गोलाकार स्थिति उत्तर – पश्चिम राज्यों, मध्य प्रदेश, उत्तर – पूर्वी राज्यों में चल रही है।

मौसम निश्चित नहीं होकर संभावनाओं में बदल गया है। यूं आज उत्तर – पश्चिम भाग में कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली में तेज बारिश होगी। उत्तर प्रदेश के अलग अलग भाग में बारिश होगी। राजस्थान में सुबह से धूप खिलेगी, दोपहर बाद बादल छाएंगे, कुछ जगह तेज वर्षा होगी।

 

मध्य प्रदेश में कल शाम से मानसून सक्रिय है जिसके चलते पूर्वी भाग में भारी वर्षा हुई है। आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून छाया हुआ है, खासकर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, होशंगाबाद, देवास, उज्जैन, सागर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा आदि में मानसून प्रभावी है लेकिन हवाओं का जोर होने से बारिश अनिश्चित स्थिति में रहेगी, शाम से रात के बीच इसमें फिर नया बदलाव आ सकता है।

आज महाराष्ट्र के उत्तर पूर्वी हिस्से में तेज बारिश की संभावना है। समूचे महाराष्ट्र में बादल छाए हुए हैं।

बंगाल और उड़ीसा में दोपहर बाद भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण राज्यों में मानसून कमजोर रहेगा