Weather Update: MP में दिन गरम, रात में ठंड,कल से तापमान 2 डिग्री बढ़ेगा, उत्तरी राज्यों में बर्फबारी,तमिलनाडु, केरल में बारिश

329

Weather Update: MP में दिन गरम, रात में ठंड,कल से तापमान 2 डिग्री बढ़ेगा, उत्तरी राज्यों में बर्फबारी,तमिलनाडु, केरल में बारिश

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

MP में पश्चिमी हवाएं भारत में आकर ऊंची होकर पूर्व में बह रही हैं जिससे मध्य प्रदेश में दिन का तापमान बढ़ रहा है। फिर भी इंदौर, भोपाल के बनिस्बत ग्वालियर, जबलपुर में ठंड चुभ रही है। हालांकि कल से तापमान सभी जगह 2 डिग्री बढ़ेगा। रात के तापमान में उतार चढ़ाव 26 जनवरी तक बना रहेगा। बल्कि कई बार 9 डिग्री तक आकर ठंड से कंपकंपा सकता है। 27 जनवरी के बाद प्रदेश के कई हिस्सों बादल पहुंचने लगेंगे, इससे तापमान में वृद्धि होगी।

देहली में ठंड पूरे सप्ताह असरकारक है। दिन का तापमान क्रमशः 20 से 22 के मध्य रहेगा। यहां भी 27 जनवरी से तापमान में वृद्धि होगी।

आज भी उत्तरी पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी रहेगी। लद्दाख में निरंतर बर्फ गिरेगी। कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में भी बादलों का असर होगा।

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार में ठंड बनी रहेगी। सभी जगह 26 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी होगी।

दक्षिण राज्यों में तमिलनाडु और केरल में आज कुछ निचले स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक, आंध्रा में आंशिक असर रहेगा।

मुंबई में गर्मी है। यहां अधिकतम पारा 32 तो न्यूनतम 23 डिग्री है। अगले सप्ताह से यहां भी बादल डेरा डालेंगे।