Weather Update: बिखरे चक्रवात का MP, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में असर ,आज भी भारी वर्षा!

उत्तर पूर्वी दिशा से बादलों की आवक निरंतर

1262

Weather Update: बिखरे चक्रवात का MP, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में असर ,आज भी भारी वर्षा!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पूर्वी दिशा से बिखरी अवस्था में आए चक्रवात का असर अभी भी भारत के पश्चिम राज्यों में है। आज पश्चिमी मध्य प्रदेश से लेकर पूरे गुजरात, राजस्थान और पूर्वी महाराष्ट्र तक भारी वर्षा की संभावना रहेगी। सर्वाधिक बारिश गुजरात में होगी।

मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग में सामान्य से तेज वर्षा का असर आज भी रहेगा। इंदौर, देवास, धार, महू, पीथमपुर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगौन, सेंधवा, खंडवा तक चक्राकार बादलों का असर रहेगा।

पूर्वी पहाड़ी राज्यों में बारिश का सिलसिला आज भी पंजाब से लेकर हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली तक रहेगा। दक्षिण में तमिलनाडु, केरल में बारिश होगी।

 

MP में वर्ष 2026 में

इंदौर-भोपाल की स्थिति

 

एक वेदर चैनल के अनुसार मध्य प्रदेश में आगामी वर्ष 2026 में भी 14 जून से लेकर अगस्त माह तक बारिश का सिलसिला चलेगा। जबकि गर्मी में भी तापमान की स्थिति अनुसार भोपाल में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तो इंदौर में 41 डिग्री से अधिक नहीं जाएगा। कमोबेश निमाड़ और उत्तर पूर्वी भाग में गर्मी में तापमान 44/45 डिग्री के आसपास ही रहेगा। वर्ष 2025 के अंत से लेकर 2026 के प्रारंभ तक ठंड अत्यधिक नहीं पड़ेगी। मध्य प्रदेश में औसत रूप से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे नहीं जाएगा। जबकि इंदौर, भोपाल में 12/13 तक ही न्यूनतम तापमान रहेगा। बारिश का सिलसिला 14 जून से शुरू होकर अगस्त माह तक चलेगा। सितंबर में बारिश सिमट जाएगी।