
पढ़ना जारी रखें
बारिश के आसार
मध्यप्रदेश में तीन दिन बाद ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि 22 और 23 जनवरी को ग्वालियर-चंबल संभाग में हल्की बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश के बाकी हिस्से में बादल छा सकते हैं। ऐसे में जनवरी के आखिर में कड़ाके की ठंड का तीसरा दौर आ सकता है। अभी ये जिले खूब ठंडे रहे। दतिया 2.2 डिग्री (सेल्सियस में), ग्वालियर 2.3, नौगांव 2.8, खजुराहो और रीवा 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
3 दिन बाद बदलेगा मौसम
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर सिस्टम बनेगा। इस कारण 22 और 23 जनवरी को ग्वालियर चंबल संभाग में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। बाकी जगहों पर बादल छा सकते हैं।