Weather Update: MP में हल्की बारिश, बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र में भारी बारिश, चक्रवात से दक्षिण भारत में बढ़ेगा वर्षा का जोर

966

Weather Update: MP में हल्की बारिश, बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र में भारी बारिश, चक्रवात से दक्षिण भारत में बढ़ेगा वर्षा का जोर

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में आज उत्तर पूर्वी दिशा से बादलों की रफ्तार कमजोर रहेगी केवल दक्षिण पूर्वी हिस्से बालाघाट, मंडला आदि स्थानों पर बारिश हो सकती है। जबकि दक्षिण पश्चिमी हिस्से में बादल रहेंगे जहां मामूली बारिश की संभावना रहेगी। अब नए समीकरण से प्रदेश में तेज बारिश अगले दो दिन बाद संभव है।

उत्तर – पूर्व भारत में आज से बादलों की कमजोरी आवक होगी फिर भी असम, मेघालय, मणिपुर में बारिश की संभावना रहेगी। चक्रवाती बादलों का घेरा आज बंगाल, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ को प्रभावित करेगा यहां कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वी हवाओं का रुख भारत में पूर्व से लेकर दक्षिण – पश्चिम की ओर चल रहा है इसके कारण महाराष्ट्र में मुंबई समेत पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भी सामान्य से भारी बारिश की संभावना रहेगी।

रगासा (नांडो) नामक चक्रवाती तूफान भारत की पूर्वी दिशा से आ रहा है जो अभी फिलिपींस के सागर से बढ़ता हुआ अब चीन के दक्षिण में कल दाखिल हो जाएगा। इसकी स्पीड थोड़ी कम हुई है अब यह 270 से 230 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में हो गया है। शुक्रवार तक यह भारत के बेहद नजदीक आकर बिखर जाएगा। इससे भारत के दक्षिण – पूर्वी हिस्से में बादलों के बढ़ने का क्रम जारी रहेगा और बारिश की संभावना बढ़ती जाएगी।