Weather Update: मानसूनी बादल MP में,17 जून से बारिश,भारी से भारी बारिश 24 से 27 जून के बीच 

8215

Weather Update: मानसूनी बादल MP में,17 जून से बारिश,भारी से भारी बारिश 24 से 27 जून के बीच 

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मानसूनी बादल महाराष्ट्र के रास्ते मध्य प्रदेश में भी फैल रहे हैं, जिसके कारण कहीं कहीं प्रभावित इलाकों में बादल बारिश को अंजाम दे रहे हैं। आज भी मध्य प्रदेश में दक्षिण से लेकर मध्य और उत्तर तक बादल फैले हुए हैं। भोपाल, जबलपुर, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, खंडवा, खरगोन, इलाकों में बारिश की संभावना नजर आती है।

इंदौर में भी दोपहर बाद उमस का वातावरण होगा और शाम तक बादल गहरे छाएंगे। यहां बारिश की संभावना अगले तीन दिन तक बनी रह सकती है।

मध्य प्रदेश में दक्षिण पूर्वी भाग से मानसून 17 जून से शुरू हो जाएगा और 19, 20 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। नई संभावना के अनुसार प्रदेश में भारी से भारी बारिश 24 से 27 जून के बीच हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी में उफन रहे बादलों का घेरा आज तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, हैदराबाद, दक्षिणी ओडीशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र तक फैला हुआ है। इससे संबंधित राज्यों में कई जगह सामान्य से भारी बारिश हो रही है।

आज उत्तर भारत में कश्मीर और लद्दाख में बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भी पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है। पंजाब, दिल्ली में बादल छाएंगे।दोपहर बाद उत्तर प्रदेश में भी बदल छाएंगे।

 

इधर उत्तर पूर्वी राज्यों में फिर चक्राकार बादलों का घेरा है जिसके कारण बिहार, असम, मेघालय, अरुणाचल में कई जगह बारिश हो सकती है।