
पढ़ना जारी रखें
इसके अलावा उत्तर पूर्व से आ रहे बादल तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी बारिश कर सकते हैं। वहीं बादलों का फैलाव महाराष्ट्र में भी रहेगा जहां बारिश की संभावना अभी कम रहेगी। बादलों की यह लहर उत्तर भारत से होती हुई पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से घूमते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार के रास्ते मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,उड़ीसा से दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर हैं। हालांकि यह बादल तेज हवाओं के साथ है इसलिए कई जगह बारिश की संभावना कम रहेगी।
मध्य प्रदेश में गर्मी का उतार चढ़ाव बना रहेगा। खासकर उत्तरी भाग में गर्मी अगले एक सप्ताह तक बढ़ती घटती रहेगी। बीच-बीच में गर्मी का प्रकोप काफी तेज भी हो सकता है। मध्य प्रदेश के अनेक भागों में भी गर्मी का आलम बना रहेगा, बादलों का उत्तर पूर्व से आकर दक्षिण पश्चिम दिशा में बढ़ने के कारण हवाओं से पारा उतार-चढ़ाव की स्थिति में रहेगा। कुछ जगह पर अचानक बारिश हो सकती है।
मुंबई में 4 जून से प्री मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है। इसके असर से मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी 5 जून को बारिश हो सकती है। मुंबई में 4 से 10 जून के बीच बारिश का असर रह सकता है।