

Weather Update: भारत की पूर्व दिशा से मानसून ने पकड़ी चाल, MP में उत्तर पूर्व में बारिश, पश्चिम में धूप छांव
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
चाइना का चक्रवात हांगकांग के पास आकर अंतिम चरण में है जिसके चलते बादलों का दबाव थाइलैंड से भारत में बंगाल की खाड़ी में पड़ रहा है, इसलिए भारत के पूर्वी हिस्से से मानसून की चाल तेज हो गई है। आज से पोर्ट ब्लेयर में भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। अगले दो से तीन दिनों में भारत के दक्षिण राज्यों में वर्षा होने लगेगी। साथ ही उत्तर पूर्व में भी मानसून को गति मिलेगी। बहरहाल फिलीपींस के समुद्रीय क्षेत्र में तीन चक्रवात हैं, इनका दूरगामी लाभ भी भारत को मिलेगा।
भारत के उत्तरी पहाड़ी राज्यों में आज भी बारिश होगी। यूपी में आंशिक बारिश होगी। राजस्थान के पूर्वी भाग में भारी बारिश है। हरियाणा दिल्ली में भी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में मध्य से उत्तरी भाग में भारी वर्षा हो सकती है। शाम को उड़ीसा, बंगाल में बारिश होगी।
गुजरात सूखा रहेगा। महाराष्ट्र के पूर्वी भाग में हल्की वर्षा हो सकती है।
मध्य प्रदेश में वर्षा का जोर उत्तर – पूर्व इलाकों में रहेगा और दोपहर बाद मध्य में। आज सागर, रीवा, सतना, छतरपुर, पन्ना, दमोह, जबलपुर में तेज बारिश हो सकती है। भोपाल में भी संभावना है।
इंदौर, धार, देवास सहित निमाड़ में आज धूप छांव के साथ उमस का वातावरण बनेगा। शाम को बादल छाएंगे। वर्षा की संभावना कल से शुरू हो सकती है।