Weather Update: MP में छाया हुआ है मानसून,अधिकांश हिस्सों में बारिश का असर, गुजरात में भी आज भारी बारिश की संभावना

96

Weather Update: MP में छाया हुआ है मानसून,अधिकांश हिस्सों में बारिश का असर, गुजरात में भी आज भारी बारिश की संभावना

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में उत्तर पूर्व से मानसून का खासा प्रभाव चल रहा है। हवाएं सीधे पूर्व से पश्चिम की ओर है जिससे बादलों का प्रवाह बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ के रास्ते हो रहा है। मध्य प्रदेश में बादल पूर्व से पश्चिम की ओर गुजरते हुए जा रहे हैं, केवल उत्तरी हिस्सा छोड़कर मानसून प्रभावी रूप से मध्य प्रदेश में छाया हुआ है, जिसके चलते दोपहर बाद सिस्टम काफी प्रभावित हो रहा है। आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का असर रहेगा।

गुजरात में भी आज भारी बारिश की संभावना है। अलावा दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल में भी भारी बारिश की संभावना है। मानसून भारत में पूर्व दिशा से आकर और पश्चिम दिशा से निकलकर पाकिस्तान से होता हुआ पुनः भारत में जम्मू कश्मीर और लद्दाख की ओर अग्रसर है। जिसके चलते उक्त दोनों राज्यों समेत हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। बिहार और उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर रहेगा। महाराष्ट्र में बादल छाए रहेंगे। दिन में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। शाम को कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है।