

Weather Update: MP में कल से गर्मी से मिलेगी 3 दिन राहत, उत्तर में 2 दिन और बर्फबारी
- दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
पश्चिमी हवाओं के चलते राजस्थान, गुजरात, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश में तापमान गिरने वाला है। उत्तरी राज्यों में 5 से 6 डिग्री, राजस्थान में 3, मध्यप्रदेश में 2 से 3 डिग्री अधिकतम तापमान में कमी आएगी। उत्तरी राज्यों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी।
पश्चिमी विक्षोभ भारत के शीर्ष में गोलाकार हो रहा है, इसलिए लद्दाख में दो दिन बर्फबारी, कश्मीर में बारिश की संभावना रहेगी।
दक्षिण महासागर के पूर्व दिशा से आ रहे बादल केरल और कर्नाटक में बारिश से भीगेंगे। बंगाल की खाड़ी में मार्च अंत और अप्रैल के पहले सप्ताह में बादल बारिश करेंगे।
जबकि दक्षिण महासागर के पश्चिमी भाग से उठ रहे बादल 30, 31 मार्च से मध्य प्रदेश और गुजरात में तापमान में वृद्धि करने लगेंगे। मध्य प्रदेश में कल से तापमान में कमी आएगी लेकिन 30 मार्च से तापमान में फिर वृद्धि होने लगेगी। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में 40 से 43 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है।
मुंबई में 31 मार्च से बादलों के चलते तापमान में कमी आएगी। 27 से 30 मार्च तक मुंबई में तापमान 1 – 1 डिग्री बढ़ता जाएगा।