Weather update : MP अधिकतम तापमान 36/37 डिग्री, अप्रैल अंत में 44 डिग्री तक

63

Weather update : MP अधिकतम तापमान 36/37 डिग्री, अप्रैल अंत में 44 डिग्री तक

उत्तर भारत में आज पश्चिमी विक्षोभ के अटैक से पंजाब, हरियाणा में बारिश, दिल्ली में बादल और हिमाचल, कश्मीर व लद्दाख में बर्फबारी की संभावना है। राजस्थान के उत्तरी भाग में भी कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। विक्षोभ का अगला अटैक 24 घंटे के हो सकता है। भारत के पश्चिमी भाग में अफ्रीका से अरब देश होते हुए बादल आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश में आज से अधिकतम तापमान के और एक डिग्री की वृद्धि हो सकती है। इंदौर में 37 डिग्री जबकि ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर में 36 डिग्री तापमान रहेगा। पश्चिमी हवाएं ऊंची होने से दक्षिणी हवाओं का आगमन तापमान को बढ़ाएगा, जिससे अप्रैल के तीसरे सप्ताह बाद तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है।

दक्षिण महासागर से बादल उत्तर की ओर उठते हुए भारत के दक्षिण राज्यों केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु तक आने लगे हैं। आज कर्नाटक, केरल, गोवा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।