Weather Update: भारत के दक्षिण -पूर्व में नए चक्रवात का उदय, उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, MP को मिलेगी ठंड से राहत

612

Weather Update: भारत के दक्षिण -पूर्व में नए चक्रवात का उदय, उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, MP को मिलेगी ठंड से राहत

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

दक्षिण भारत की पूर्वी दिशा में और थाईलैंड के दक्षिण समुद्र में एक नए चक्रवात की शुरुआत हुई है जो अभी 30 km प्रति घंटे की रफ्तार में है। दिशा तय नहीं है, लेकिन संभावना इसकी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की है।

उत्तर भारत में पश्चिमी हवाओं से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। लद्दाख, श्रीनगर में तापमान अगले 24 से 36 घंटों में 2 डिग्री गिर सकता है। असर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा तक हो सकता है। आंशिक असर राजस्थान में होगा।

मध्य प्रदेश में बादलों की आहट है जिससे अगले दो से तीन दिन में तापमान बढ़ेगा। बादल छाएंगे। बादल छंटने पर ठंड में तेजी आ सकती है। जबकि मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग में ग्वालियर, शिवपुरी में तापमान घटेगा। इंदौर भोपाल, जबलपुर में 2/3 दिन बाद तापमान में 2 डिग्री उछाल आएगा, 28 नवम्बर से फिर गिरने लगेगा।