Weather Update: नए पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों में छाएंगे बादल, MP में उत्तर – पूर्वी भाग में रातें अधिक ठंडी 

119

Weather Update: नए पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों में छाएंगे बादल, MP में उत्तर – पूर्वी भाग में रातें अधिक ठंडी 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

उत्तर भारत के लिए फरवरी माह अधिक ठंडा रहेगा, इसके तहत जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में दिन की अपेक्षाकृत रातें अधिक ठंड रहेंगी।बादलों की बीच इन राज्यों में बारिश, बर्फबारी की संभावना भी रहेगी। जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी, बिहार में न्यूनतम तापमान के चलते रातों में ठंड का असर बना रहेगा।

नया पश्चिमी विक्षोभ अमेरिका के समुद्री इलाके से होकर साउथ अफ्रीका, अरब देशों, ईरान और पाकिस्तान से भारत के उत्तर – पश्चिम भाग में आज से सक्रिय होगा। इससे राजस्थान में भी बादलों से ठंड का असर बना रहेगा।

मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर – पूर्व इलाकों में रात का तापमान कल से उतरेगा। न्यूनतम तापमान ग्वालियर में 12, जबलपुर में 11 डिग्री होगा, जबकि भोपाल में 14 डिग्री रहेगा। इसके बनिस्बत इंदौर में असर कम रहेगा यहां दिन में 32 तो रात में 16 डिग्री तापमान रहेगा।

17/18 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से भारत के उत्तर, पश्चिम, पूर्व और मध्य राज्यों में बारिश की संभावनाएं बनने का अनुमान भी लग रहा है।