Weather Update: MP में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि, सप्ताह भर छाएंगे बादल

78

Weather Update: MP में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि, सप्ताह भर छाएंगे बादल

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में एक ओर बादलों का पश्चिम से आकर पूर्व की ओर जाना हो रहा है तो दूसरा गर्मी के बढ़ते तेवर से रात के तापमान में तेजी से वृद्धि होने की संभावना बन रही है। बादलों का राजस्थान और गुजरात से प्रवेश बना हुआ है जिससे अनायास वर्षा की स्थिति 30 मार्च तक बनी रहेगी।

प्रदेश में ठंडी हवाएं अब लुप्त होने लगेंगी। ग्वालियर, जबलपुर में रात का तापमान कल से 2 डिग्री बढ़ेगा, जबकि इंदौर, भोपाल में भी 3 डिग्री बढ़ सकता है। ग्वालियर, भोपाल, इंदौर में आने वाले 4 से 5 दिनों में कुछ देर की बारिश की संभावना रहेगी। अधिकतम तापमान में भी कल से वृद्धि होगी। ग्वालियर में 34 से 36, भोपाल में 36/37, जबलपुर में 35 से 37 और इंदौर में 35 से 36 डिग्री तापमान होने की संभावना है।

उत्तर भारत में कल से फिर बारिश, बर्फबारी की संभावना रहेगी। हालांकि लद्दाख में आज भी बर्फबारी होगी। कल से कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बर्फबारी हो सकती है। अलावा कल से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में बारिश की संभावना भी रहेगी।

पश्चिमी विक्षोभ इस बार बड़ा है जो राजस्थान, गुजरात से उत्तर पूर्व की ओर चलेगा। राजस्थान के कई इलाकों में बारिश की संभावना रहेगी जबकि गुजरात में छिटपुट बारिश हो सकती है। कर्नाटक में बादल चक्राकार हो रहे हैं। पश्चिमी बादलों का असर है यहां भी। महासागर में पूर्वी दिशा से अभी बादलों की आवक बन नहीं पा रही है, जिसकी वजह अभी ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में चक्रवात नरेले का गुजरना है जो पूर्व से दक्षिण पश्चिम दिशा में चल रहा है।