Weather Update: उत्तर भारत आज शांत, राजस्थान में बादल, MP में बढ़ता तापमान

79

Weather Update: उत्तर भारत आज शांत, राजस्थान में बादल, MP में बढ़ता तापमान

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ का अगला असर अगले 24 घंटे में होगा। इसलिए उत्तर भारत में आज मौसम शाम तक साफ रहेगा। रात से बादल कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख को घेरेंगे। कल से इन राज्यों में बारिश की संभावना बढ़ेगी जबकि लद्दाख की पहाड़ियों पर बर्फ गिरेगी। राजस्थान में आज से पश्चिमी विक्षोभ के बादल पश्चिमी भाग में असर करेंगे। पूर्वी राज्यों में असम, अरुणाचल, मेघालय और नागालैंड में बारिश की संभावना रहेगी यहां से बादल पश्चिम से आगे पूर्व की ओर जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश में आज से तापमान 1 डिग्री और बढ़ेगा। 34 से 35 डिग्री इंदौर, जबलपुर, 33 से 34 डिग्री भोपाल और ग्वालियर में अधिकतम तापमान रहेगा। ग्वालियर में रात का तापमान कल से 17 से बढ़कर 20 डिग्री हो जाएगा। वही जबलपुर में रात का तापमान 19 से घटकर 16 डिग्री हो जाएगा। भोपाल में भी एक डिग्री कम रहेगा जबकि इंदौर में 21 से 20 डिग्री हो जाएगा। कल से दिन के तापमान में मध्य प्रदेश में दो डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

दक्षिण महासागर में बादलों की चल अब भारत के दक्षिणी राज्यों की तरफ बढ़ रही है खासकर केरल में पश्चिमी समुद्री तट पर बारिश की संभावनाएं बढ़ रही बढ़ेगी आज भी कर्नाटक के दक्षिणी छोर और आंध्र में दक्षिण पश्चिम भाग में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।

दक्षिणी महासागर के पूर्वी हिस्से में फिलिपींस के पास सिंलाकू नामक चक्रवात बना है जो उत्तर की तरफ बढ़ते हुए लगभग 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मंगलवार तक आएगा। ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी भाग साउथ पेसिफिक ओसियन में मैला नामक चक्रवात 150 किलोमीटर की रफ्तार से ऑस्ट्रेलिया के नजदीक आ रहा है, वहीं पूर्वी भाग में वायानु नामक चक्रवात 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण में ऑकलैंड की तरफ जा रहा है।