Weather Update: MP की ओर चल पड़ा उत्तर पूर्वी मानसून, कई इलाकों में भारी बारिश, मुंबई में आज फिर बारिश के आसार!

5376

Weather Update: MP की ओर चल पड़ा उत्तर पूर्वी मानसून, कई इलाकों में भारी बारिश, मुंबई में आज फिर बारिश के आसार!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

जैसे की संभावना थी कि मध्यप्रदेश को मानसून निराश नहीं करेगा, उसी के आकलन अनुसार उत्तर पूर्वी मानसून ने मध्य प्रदेश को संतुष्ट करने के लिए अपना बहाव बना लिया है। पश्चिमी हवाओं का प्रभाव भारत के ऊपर से पूर्व की ओर चलता हुआ चीन से टर्न लेकर नेपाल के रास्ते उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वी राज्यों के मार्फत मध्य प्रदेश की ओर अग्रसर है। आज मध्य प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में बादलों का जमावड़ा रहेगा और पूर्व से लेकर मध्य और दक्षिण भाग तक कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना भारी रहेगी।

इधर पूर्वी मानसून झारखंड और उड़ीसा के रास्ते छत्तीसगढ़,तेलंगाना और महाराष्ट्र की ओर अग्रसर है। वही उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के बादल पंजाब, देहली, हरियाणा से चलते हुए राजस्थान तक पहुंच रहे हैं। जयपुर जोधपुर में आज भी भारी बारिश की संभावना रहेगी।

दक्षिण भारत में आज तमिलनाडु और केरल में धूप खिलेगी और यहां बारिश की संभावना कम रहेगी। महाराष्ट्र में आधे उत्तरी भाग में बारिश की संभावना बनेगी और मुंबई में आज फिर बारिश हो सकती है।