Weather Update: अब हिमाचल प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश तक चक्रवाती सिस्टम से भारी वर्षा  

453

Weather Update: अब हिमाचल प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश तक चक्रवाती सिस्टम से भारी वर्षा

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत के कुछ हिस्सों में चल रहे चक्रवाती सिस्टम से कई राज्यों में तेज बारिश हो रही है। पिछले दो दिन से उत्तर भारत और उत्तर पूर्व भारत में दो अलग-अलग सिस्टम चल रहे थे जो आज मिलकर एक हो गए हैं और यह अब हिमाचल प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश तक कई राज्यों में भारी वर्षा को अंजाम देने वाले हैं।

 

उक्त सिस्टम अनुसार आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, और मध्य प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है। आंशिक असर उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी होगा जबकि हल्का असर कश्मीर, लद्दाख और गुजरात के हिस्सों में भी होगा।

 

MP – उत्तर भारत के चक्रवाती सिस्टम से मध्य प्रदेश में आज ग्वालियर से लेकर आधे हिस्से तक कई स्थानों पर भारी वर्षा होगी इनमें मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, गुना, भिंड, मुरैना से लेकर भोपाल तक अच्छी बारिश हो सकती है। साथ ही उज्जैन, रतलाम, रीवा, सतना, सागर तक भी इसका असर देखा जा सकेगा। संभावना दोपहर बाद प्रदेश के पश्चिमी हिस्से यानी इंदौर मालवा निमाड़ क्षेत्र में भी हल्की से सामान्य बारिश की हो सकती है। यहां बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी।

उत्तर भारत में चक्रवाती सिस्टम अब चीन से संचालित हो रहा है जो भारत के उत्तर पूर्व, पूर्वी राज्यों और दक्षिणी राज्यों तक असर कर रहा है। बादलों का रुख इन सभी राज्यों की ओर है जहां पर हल्की से सामान्य वर्षा संभावित है, जबकि दक्षिण के कुछ राज्यों में भारी वर्षा की संभावना भी है।