Weather Update: अब भारत में नए चक्रवात का उदय, दक्षिण राज्यों को खतरा! MP में कहीं कहीं आकस्मिक रूप से तेज बारिश के आसार!

723

Weather Update: अब भारत में नए चक्रवात का उदय, दक्षिण राज्यों को खतरा! MP में कहीं कहीं आकस्मिक रूप से तेज बारिश के आसार!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत की उत्तर – पूर्वी दिशा में चक्रवात समाप्ति की ओर है। हनोई के आगे और म्यांमार से पहले आकर यह चक्रवात धूमिल हो गया है। लेकिन इसकी हवाओं ने बंगाल की खाड़ी में अफरा तफरी का माहौल मचा रखा है। इसके चलते ही आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के पास नए चक्रवात का उदय हो रहा है, जिसका संकेत “ज़ूम सेटेलाइट” से मिल रहा है। इस नए चक्रवात के उदय से आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के एक भाग में तेज हवाओं के साथ आज भारी बारिश होगी। साथ ही कर्नाटक तमिलनाडु और पूर्वी महाराष्ट्र में भी बारिश का असर दिखाई देगा। अभी चक्रवात बाल्यकाल अवस्था में है।

मध्य प्रदेश में मौसम परिवर्तन का नया दौर चल सकता है जो आंध्र प्रदेश की सीमा पर बन रहे नए चक्रवात के असर से हो सकता है। अगले 48 घंटे में इसकी संभावना प्रबल होगी कि मध्य प्रदेश में बारिश की स्थिति क्या होने वाली है। बहरहाल पूर्वी दिशा से मिल रही नमी से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश की स्थिति आकस्मिक रूप से कायम रहेगी।

इधर उत्तर भारत में भी बादलों की चक्राकार हवाओं से राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक तेज बारिश की संभावनाएं बन रही है।