Weather Update: मानसून की विदाई बेला में अब पूर्वी विक्षोभ का खतरा,पिछले 24 घंटे में उत्तर पूर्वी राज्यों में हुआ बादलों का संग्रह

117

Weather Update: मानसून की विदाई बेला में अब पूर्वी विक्षोभ का खतरा,पिछले 24 घंटे में उत्तर पूर्वी राज्यों में हुआ बादलों का संग्रह

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मौसम विभाग मानसून विदाई की घोषणा मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में करने लगा है, लेकिन ताज़ा पूर्वी विक्षोभ यह बता रहा है कि बारिश का मौसम मदमस्त हाथी की तरह अपने जौहर दिखाने के लिए बेताब है।

पिछले 24 घंटे में उत्तर पूर्वी राज्यों में हुआ बादलों का संग्रह बंगाल की खाड़ी में आकर पूर्व से पश्चिम की ओर चल पड़ा है। इसका विशाल रूप पिछले 12 घंटे में बना है। यह अब अगले 12 घंटों में उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल को भिगोता हुआ मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के पूर्वी भाग की ओर बढ़ेगा। इस तरह बारिश की नई उथल-पुथल अब कुछ राज्यों में देखने को मिलेगी। इसकी मुख्य वजह चीन के पास पहुंचा चक्रवात है जो अब धीरे-धीरे उत्तर पूर्व की ओर मुड़ने वाला है लेकिन उसके प्रभाव से बादलों का रुख अन्य देशों सहित भारत की तरफ भी बढ़ा है। बंगाल की खाड़ी में आज बादलों का यह संग्रह कुछ ही घंटे में इकट्ठा होगा, जो भारत की उत्तर – पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा।

मध्य प्रदेश में आज से बादल फिर छाने लगेंगे, पूर्व से बारिश की शुरुआत होगी जिससे 10 अक्टूबर तक कभी भी प्रदेश के अन्य हिस्सों में अचानक बारिश का रूप कहीं भी देखने को मिल सकता है। यानी इस बात की संभावना प्रबल है की नवदुर्गा में मध्य प्रदेश के अनेक हिस्से बारिश की बोछारों से लेकर भारी बारिश के दौर से गुजर सकते हैं।

उत्तर भारत में मौसम आज साफ रहेगा। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, कश्मीर लद्दाख में आज हल्के बादल छाएंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं रहेगी। इधर दक्षिण में केरल, कर्नाटक में बारिश की संभावना रहेगी। महाराष्ट्र में बादल रहेंगे। कई जगह बारिश भी हो सकती है।