Weather Update: MP सहित 8 राज्यों में आज तेज तूफान और आंधी की संभावना 

3828

Weather Update: MP सहित 8 राज्यों में आज तेज तूफान और आंधी की संभावना 

दक्षिण पूर्वी मानसून की हवाएं बादलों को दक्षिणी राज्यों से होकर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा की सीमा में ले जा रही है। उधर से पश्चिमी हवाएं नीचे उतरकर उत्तर से पूर्व की ओर जाकर दक्षिणी हवाओं के साथ मिलकर चक्राकार स्थिति पैदा कर रही है। इससे मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा,छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में तेज तूफान आंधी की संभावना बना रही है।

दक्षिणी राज्यों में कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी जबकि महाराष्ट्र के दक्षिणी पश्चिम और पूर्वी हिस्से में तेज हवाएं चलेंगी जो मुंबई के समुद्र में भी आज तूफानी हवाएं पैदा कर सकती हैं और लगातार बारिश की संभावनाओं को जन्म दे रही है। इसके बावजूद मुंबई में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 30-31 के करीब रह सकता है।

मध्य प्रदेश में बादल दो तरफ से आ रहे हैं एक तो राजस्थान से होकर उत्तर से पूर्व की ओर मुड़ रहे हैं, जबकि दक्षिणी राज्यों से चल रहे मानसूनी बादलों की हवाएं बादलों को बहाकर मध्य प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी हिस्से में भी ला रही है। इससे आज दक्षिण से पूर्व की ओर आंधी चलने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर से पूर्व की ओर भी आंधी चल सकती है। कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना हो सकती है।

तेज हवाओं के चलते बंगाल की खाड़ी में भी मानसूनी बादल तीतर भीतर हो रहे हैं जो पूर्व से आकर दक्षिण पश्चिम दिशा में फैल रहे हैं। आज तमिलनाडु और केरल के समुद्री तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक, आंध्र, तेलंगाना में तेज बारिश हो सकती है।