Weather Update : दिवाली पर इन राज्यों में बारिश की आशंका, छुट्टियां भी रद्द! 

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी शुरू 

763
MP Weather Update : इंदौर में लगातार बारिश का दौर, आसपास के जिलों में भी बूंदाबांदी

Weather Update : दिवाली पर इन राज्यों में बारिश की आशंका, छुट्टियां भी रद्द! 

New Delhi : मानसून की औपचारिक विदाई हो चुकी है। हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। तापमान में गिरावट होना शुरू हो गया। लेकिन, देश के कई राज्यों में मानसून जमकर बरस रहा है। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, सिक्किम इत्यादि में बर्फबारी शुरू हो गई है। इस बीच मौसम विभाग ने दिवाली पर बारिश का अलर्ट जारी किया है। ओडिशा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी!

मौसम विभाग के अनुसार दिवाली तक देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में 3 दिनों तक मौसम खराब बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में बारिश तो, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।

IMD के मुताबिक हिमालय पर आ रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले सप्ताह से गंगा के मैदानी क्षेत्र में दिखाई देने की संभावना है। इस बीच बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा कम दबाव का क्षेत्र सप्ताहांत तक चक्रवात में बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे के अंदर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पूर्व-मध्य भाग के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

 

ओडिशा में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए ओडिशा सरकार ने 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। साथ ही राज्य ने अपने तटीय जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं, अरब सागर में भी कर्नाटक और कोंकण तट के पास निचले क्षोभमंडल में एक नया चक्रवाती दबाव केंद्र बनता दिख रहा है। इसके साथ पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बन रही है। इसके कारण देश के कई राज्यों में अगले सप्ताह में बारिश की संभावना है। IMD ने 21 अक्टूबर तक महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

 

इन राज्यों में भारी बारिश के अनुमान

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु की पहाड़ियों में भी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, मणिपुर और मिजोरम में बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है। नागालैंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु और विदर्भ के कई इलाकों में भी बारिश की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर भी बारिश हो सकती ​है।