
Weather Update: MP में दिवाली के आसपास बारिश, “नाकरी चक्रवात” चीन के पूर्वी भाग में, 13 अक्तूबर को होगा शक्तिशाली
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना आंशिक रूप से रहेगी। 16 अक्टूबर से बादलों के छाने का क्रम शुरू होगा। दिवाली पर मौसम साफ रहेगा लेकिन भाईदूज 22 अक्टूबर को तेज़ बारिश की संभावना भी हो रही है। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी से बादलों के आने का क्रम आंध्रा, तेलंगाना से महाराष्ट्र के पूर्वी भाग से मध्य प्रदेश में होगा। इससे 22 से 26 अक्टूबर तक बारिश इंदौर, भोपाल,देवास, खंडवा, महू, पीथमपुर, जबलपुर, हरदा, बैतूल आदि इलाकों में हो सकती है।
दक्षिण राज्यों में कर्नाटक में भारी वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा। तेलंगाना, आंध्र, केरल, तमिलनाडु में भी बारिश होगी।
नाकरी चक्रवात आज चीन से जापान के रास्ते मुड गया है। आज यह 100 km की रफ्तार में आएगा तथा 13 अक्तूबर को 150 km की गति में बदल कर शक्तिशाली हो जाएगा। अभी इसके असर से भारत में उड़ीसा, बंगाल, छग, झारखंड सहित उत्तर पूर्वी राज्यों से बादल गुजर रहे हैं।





