Weather Update: मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 24 घंटे में बारिश की संभावना, दक्षिण से महाराष्ट्र तक बादलों का रैला

505

Weather Update: मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 24 घंटे में बारिश की संभावना, दक्षिण से महाराष्ट्र तक बादलों का रैला

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के दक्षिण भाग से बादलों का नया सफर शुरू हुआ है जो दक्षिण से उत्तर पूर्व की चलेगा। संभावना है अगले 24 घंटों में हरदा, देवास, इंदौर, महू, खंडवा, होशंगाबाद, सीहोर आदि में बारिश हो सकती है। अगले दो से तीन तक महाराष्ट्र से बादलों का बहाव मध्य प्रदेश तक चलेगा। दिन रात के तापमान में वृद्धि होगी।

हिंद महासागर में जमा बादल केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में आज भारी बारिश करेंगे। अगले 24 से 36 घंटों में बादल महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से तेज वर्षा कर सकते हैं। मुंबई, पूना, नाशिक, अहमदनगर में बारिश की संभावना प्रबल है।

भारत के पूर्व में मरीना आइलैंड के समुद्र इलाके में चक्रवात इन्वेस्ट 96W आज 30 से 35 km प्रति घंटे की रफ्तार में आ गया है। इसका रुख भारत की ओर होने से वियतनाम, लोस, थाईलैंड में जमा बादल बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रहे हैं। आज मणिपुर, असम, अरुणाचल में बारिश की संभावना है।

चक्रवात नाकरी जापान से दूर नॉर्थ पैसेफिक ओशन में 120 km की गति से पूर्व की ओर बह चला है। कल शाम तक इसका बिखराव हो जाएगा।