Weather Update: MP में आज हवाओं संग बारिश, कल से तापमान में वृद्धि, उत्तर भारत में 1 मई से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

878

Weather Update: MP में आज हवाओं संग बारिश, कल से तापमान में वृद्धि, उत्तर भारत में 1 मई से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में इस समय उत्तर और पश्चिम हवाओं में टकराव की स्थिति बनी हुई है, इसके चलते प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी भाग में बादलों की लय चल रही हैं। आज ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल बेल्ट में तेज हवाओं के साथ बादलों की भागम भाग रहेगी। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर क्षेत्र में अनायास बारिश की संभावना रहेगी। इंदौर में मौसम साफ रहेगा। एक डिग्री तापमान में आज (39) वृद्धि होगी और कल से 41 डिग्री तापमान हो सकता है। गर्मी तेज असर दिखाएगी। भोपाल में आज अधिकतम तापमान बादलों और हल्की बारिश से 39 डिग्री रहेगा जो अगले 3 दिन में 42 तक जा सकता है। ग्वालियर में आज बादल बारिश के चलते तापमान कम रहेगा, कल से 3 डिग्री याने 42 डिग्री तापमान हो जाएगा। जबलपुर में आज 37 डिग्री तापमान रहेगा। तेज बारिश की संभावना अभी और आगे भी रहेगी। तापमान यहां 30 अप्रैल तक 42 डिग्री हो सकता है।

दक्षिण भारत में चक्राकार हवाओं संग दक्षिण और पश्चिम हवाओं के मिश्रण से बादलों का घुमाव दक्षिण के केरल से कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रा और तमिलनाडु से छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड, पश्चिमी बंगाल से पूर्वी राज्यों की ओर बह रहा है। इन राज्यों में तेज बारिश होगी।

पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत में 1 मई से शुरू हो जाएगा, जिसके असर से लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में तेज, तूफानी बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना बनेगी। दिल्ली, पंजाब, यूपी, हरियाणा में भी 1 मई से मौसम बदलेगा। दिल्ली में दूसरे सप्ताह से बारिश के चलते तापमान में कमी आएगी।