Weather Update: 14 अक्टूबर से मध्य प्रदेश सहित 3 राज्यों में फिर बारिश का दौर!

122

Weather Update: 14 अक्टूबर से मध्य प्रदेश सहित 3 राज्यों में फिर बारिश का दौर!

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत के आधे निचले भाग में एक बार और बारिश का दौर चलेगा, जिसकी संभावना पूर्व से आ रहे बादल भारत में दक्षिणी राज्यों से होते हुए अरब महासागर में इकट्ठा होकर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश,गुजरात और राजस्थान की ओर बढ़ सकते हैं। संभावना है इसके चलते दक्षिणी राज्यों के बाद 14 अक्टूबर से गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान में 3 से 10 दिन के बीच बारिश का दौर चल सकता है।

मध्यप्रदेश के दक्षिण पश्चिम हिस्से में 9 या 10 अक्टूबर को भी अनायास बारिश की संभावना बन रही है जबकि 14 से 21 अक्टूबर तक प्रदेश में कई जगह बारिश हो सकती है।

आज केरल, तमिलनाडु में भारी बारिश होगी, जिसका असर कर्नाटक, आंध्र प्रदेश तक रहेगा। महाराष्ट्र के दक्षिणी भाग में भी बारिश की संभावना रहेगी।

इधर उत्तर भारत में लेह लद्दाख में 12 अक्टूबर तक बर्फबारी होने की संभावना है। यहां से पश्चिम विक्षोभ के बादल गुजर रहे हैं जिसका आंशिक असर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब तक होने की संभावना है।

उधर, पूर्वी भारत में भी असम, अरुणाचल में आज बारिश की संभावना रहेगी।