Weather Update: MP में कई इलाके लगातार ठंड की गिरफ्त में, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का दूसरा झटका कल से

123

Weather Update: MP में कई इलाके लगातार ठंड की गिरफ्त में, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का दूसरा झटका कल से

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में इन दिनों खासी ठंड है खासकर रातों में। प्रमुख शहरों में कल से न्यूनतम तापमान ग्वालियर 7, भोपाल 9, जबलपुर 8 और इंदौर 10 डिग्री तक जाएगा। प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादा रहेगा। अगले 15 दिनों तक का अनुमान है ठंड के तेवर कड़े रहेंगे।

उत्तर भारत में लद्दाख, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। पहाड़ों पर अधिक ठंड होने से हल्की बर्फबारी की संभावना भी हो सकती है। कल से उत्तर भारत के राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का दूसरा अटैक होगा जो राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, गुजरात तक भी असर करेगा। यहां अगले दो से तीन दिन तक बादल छाएंगे।

दक्षिण राज्यों में पूर्व और पश्चिम से बादलों के आने का सिलसिला चल रहा है। कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा तक बादलों की लहर चल रही है। चेन्नई सहित कर्नाटक के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

फिलिपींस में एक बार फिर तूफान का असर हुआ है। विल्मा नामक चक्रवात 35 km की रफ्तार से यहां पहुंच रहा है। ये फिलीपींस के उत्तरी भाग मनीला तक भारी बारिश करेगा।